मोरनी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठंडोग में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए स्पीकर, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, कृषि मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, पर्यावरण मंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, रक्षा मंत्री, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, शिक्षा मंत्री, महासचिव, रिपोर्टर और अधिकारी जैसी विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।