फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोर ने पहले चुराई चाबी, फिर 24 घंटे के बाद कार लेकर हो गया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पचंकूला। सेक्टर-21 निवासी रिटायर्ड कर्नल के घर के बाहर से चोर कार लेकर फरार हो गया। चोर एक दिन पहले ही घर के भीतर से कार की चाबी चोरी कर ले गया था। कार मालिक की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने पहले तो कार की चाबी की चोरी का मामला दर्ज किया था और उसके बाद कार चोरी का मामला भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चोरी करने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई हैए जिसमें चोर घर में बेखौफ घुसता हुआ दिखाई दे रहा है और अगले दिन कुछ की मिनट के भीतर कार को स्टार्ट कर चोरी कर ले गया। कुछ दिन पहले भी सेक्टर-21 से ही इसी तरीके से एक कार चोरी हुई थी। सेक्टर-21 निवासी रिटायर्ड कर्नल वाई के बहल ने बताया कि सोमवार की सुबह वह रोजाना की तरह गोल्फ खेलने जा रहे थे। उस समय उनके घर के भीतर दो कारें मौजूद थीं। होंडा सिटी और होंडा एमेज। सुबह 8.33 बजे उनकी बेटी होंडा सिटी कार लेकर ड्राइवर के साथ जा रहीं थी कि उसी दौरान उन्होंने ड्राइवर को कहा कि उनकी होंडा अमेज कार को वह साफ कर दे ताकि गोल्फ के लिए वह जा सकें। ड्राइवर उनकी बेटी को कार लेकर निकल गया। सुबह 8.35 पर जब वह कमरे से बाहर गोल्फ जाने के लिए निकले तो उनकी होंडा एमेज कार गायब थी। जिसके तुरंत बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन

सीसीटीवी में चोरी की घटना हुई कैद
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोर सोमवार सुबह 6.30 बजे उनके घर के पास आकर उसने घर के अंदर झांका और वह वापस चला गया। दोबारा वह सुबह 8.33 पर घर के पास पहुंचा तो उस समय शिकायतकर्ता की बेटी अपनी कार लेकर जा रही थीं वह घर से आगे की ओर निकल गया। जैसे ही उनकी की बेटी कार लेकर बाहर गई चोर घर के भीतर घुसा और कार में बैठकर कार चोरी कर ले गया।
25 फरवरी की रात घर से तीन कारों की चाबियां हुई थी चोरी
शिकायतकर्ता ने ने बताया कि उनके घर में तीन कारें खड़ी थीं। 25 फरवरी की देर रात 12 बजे के बाद उनके घर के भीतर तीनों कारों की चाबियां कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। 26 फरवरी की सुबह तीनों कारों का लॉक खुला हुआ था और उसे चोर ने पूरी तरह से चेक किया। इसके तुरंत बाद शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें