बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में इतिहास विभाग एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. हेमंत वर्मा की अध्यक्षता में इसका आयोजन हुआ। अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर अरमान व इतिहास विभाग के प्रोफेसर प्रवीण कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से इतिहास विषय से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं, व्यक्तित्वों, तिथियों एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता में रिया, राघव, मुस्कान आरती और प्रीति की टीम ने प्रथम स्थान पाया। महफूज, पूजा, मेहरा, हसीना खातुन, प्रभा की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। योगेश, प्रशांत, कोशिश और निशा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. हेमंत वर्मा ने कहा कि इस आयोजन से विद्यार्थियों को सीखने के नए अवसर मिले और उन्हें आगे भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।