फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाइक पर जा रहे मजदूरों को अज्ञात कार चालक ने मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। बाइक पर सवार होकर डीएलएफ की निर्माणाधीन साइट पर जा रहे मजदूरों को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में एक मजदूर बुरी तरह घायल हो गया जबकि एक मजदूर को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरेन्द्र कुमार निवासी लेबर झुग्गी समीप सर्विस स्टेशन भगवानपुर रोड डीएलएफ ने बताया कि वह और उसका साथी दिलीप कुमार बाइक पर सवार होकर अरावली स्कूल के पास डीएलएफ की निर्माणाधीन साइट पर काम के लिए जा रहे थे।
रास्ते में एक तेज रफ्तार कार चालक उनकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। टक्कर लगने से उसके दोस्त दलीप को गंभीर चोटें आईं। घायल दिलीप को सेक्टर 6 के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें