फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी ने मानव एकता व श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को किया प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी के माध्यम से मानव एकता और श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की अद्वितीय शहादत को प्रस्तुत किया गया जिसे सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस झांकी ने मानवता, न्याय और धर्म की रक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह पंजाब और सिख समुदाय के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित झांकी गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शित की गई। गुरु जी की शहादत मानवाधिकारों, धर्म की रक्षा और न्याय का एक स्थायी प्रमाण है और यह हमें अन्याय व जुल्म के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने की प्रेरणा देती है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर पंजाब की झांकी ने पूरे देश को उनकी कुर्बानी और मानवता के शाश्वत संदेश की याद दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें