फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शहर में छह वारदात कर चुके थे झपटमार

Tue, 25 Feb 2025 07:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को पकड़े गए दोनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सोमवार को पकड़े गए स्नैचिंग के दोनों आरोपियों दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी शहर में छह स्थानों पर स्नैचिंग की वारदात कर चुके थे। शातिरों ने सोमवार को भी स्नैचिंग की वारदात की, जिसके तीन घंटे बाद उन्हें काबू कर लिया गया। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों पल्सर बाइक व स्कूटी पर स्नैचिंग करते थे। पकड़े गए आरोपी नैनीताल निवासी कवि बिष्ट उर्फ रवि और बलटाना जीरकपुर निवासी जितेंद्र उर्फ हनी के रूप में हुई थी। दोनों नेजेल से छूटने के बाद नशे के लिए शहर में झपटमारी करते थे।
विज्ञापन



दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस
एसीपी मुख्यालय विक्रम नेहरा बताया कि आरोपी कवि के खिलाफ वर्ष 2019 में सेक्टर-5 में मामला दर्ज है। जिसमें उसे सजा हुई थी। दिसंबर 2024 में वह जेल से बाहर आया था। दूसरे आरोपी जितेंद्र के खिलाफ वर्ष 2015, 2020 में सेक्टर-5 थाने में 4 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 2 मामले सेक्टर-20 पंचकूला व मनीमाजरा चंडीगढ़ में भी दर्ज हैं।
विज्ञापन



इन जगहों पर की थी वारदात



एसीपी ने बताया दोनों आरोपियों ने 24 फरवरी को सेक्टर-9 में 69 वर्षीय आशा जौहर नाम की महिला का पर्स छीना था। धक्का लगने से महिला घायल हो गई थी। पर्स में एक आईफोन व कुछ कैश था। मामला सेक्टर-5 के थाने में दर्ज है। दूसरी घटना सेक्टर-4 मार्केट की है, जहां आरोपियों ने 24 फरवरी को महिला का पर्स छीना था। यह मामला भी सेक्टर-5 थाने में दर्ज है। तीसरी घटना सेक्टर-16 की है, जहां 24 फरवरी को घर में घुसकर चेन छीनने का प्रयास किया था। मामला सेक्टर-14 थाने में दर्ज है। चौथी घटना 14 फरवरी की है, जिसमें आरोपियों ने सेक्टर-11 के सिंधी स्वीट के नजदीक से पर्स, सोने की चेन छीनी थी। मामला सेक्टर-5 थाने में दर्ज है। पांचवीं घटना सेक्टर-15 के नजदीक रविदास मंदिर की है, जहां पर्स छीनने की वारदात की थी। पर्स में आईफोन व कैश था। यह घटना भी इसी साल 18 फरवरी की है। मामला सेक्टर-14 थाने में दर्ज है। छठी घटना भी सेक्टर-15 की है, जिसमें आरोपियों ने चेन छीनने की कोशिश की थी। यह घटना इसी साल 13 फरवरी की है। यह मामला सेक्टर-14 थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें