पंचकूला में किसान और पुलिस आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-5 धरना स्थल पर आल इंडिया किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान प्रदर्शन करने आए हैं। किसानों ने कहा कि नेशनल पॉलिसी फ्रेमवर्क ऑन एग्रीकल्चरल मार्केटिंग के शीर्षक से राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का मसौदा तीन काले कृषि कानूनों की वापसी का है। सरकार मंडियों को ध्वस्त कर निजी हाथों में दे रही है। इसका किसानों ने विरोध किया।
इसके बाद किसानों ने सीएम आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ना शुरू किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।