फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला गोल्फ क्लब में 30 नवंबर से शुरू होगी दूसरी पीजीसी लेडीज ओपन चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन तक चलेगी प्रतियोगिता, महिला गोल्फ को बढ़ावा देने और युवतियों को इस खेल से जोड़ने का है उद्देश्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। पंचकूला गोल्फ क्लब में 30 नवंबर से दूसरी पीजीसी लेडीज ओपन एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप शुरू होगी। यह प्रतियोगिता 2 दिसंबर तक चलेगी। इसमें महिला गोल्फर हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट के पहले दिन 30 नवंबर को सुबह 9:30 से 11 बजे तक खिलाड़ियों का पंजीकरण होगा। इसी दौरान सुबह 10 से 11 बजे तक खिलाड़ियों को गोल्फ के नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला राउंड 1 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल राउंड 2 दिसंबर को होगा। फाइनल राउंड के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

चैंपियनशिप कमेटी की अध्यक्ष लेडी कैप्टन शालिनी श्योराण हैं। रेणु दीवान कोऑर्डिनेटर, राजा ढिल्लों टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर और बबीता महाजन कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन


शालिनी श्योराण ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला गोल्फ को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही जूनियर लड़कियों को भी इस खेल से जुड़ने और इसे भविष्य में अपना पेशा बनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि पंचकूला गोल्फ कोर्स का मैदान खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण है। यहां खेलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें दूसरे गोल्फ कोर्स में भी बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। क्लब प्रबंधन भी इस आयोजन में पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें