फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में बनेगा कृषि दफ्तर 7 साल से किराये पर चल रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर में सात साल से लंबित कृषि उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा सरकार ने 5 करोड़ 43 लाख 35 हजार रुपये की लागत से भवन निर्माण का आदेश जारी कर दिया है।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इसका निर्माण करवाएगा। काम नवंबर 2026 में शुरू होकर फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट को अारटीआई पर राज्य सरकार की ओर से मिले जवाब में इसकी जानकारी दी गई है।  विजय बंसल ने बताया कि वर्ष 2019 में पिंजौर गार्डन के सामने स्थित पुराना जर्जर कार्यालय भवन गिरा दिया गया था। इसके बाद से कार्यालय कालका के टिपरा में किराये के मकान से चल रहा है।
उन्होंने इस भवन का निर्माण जल्द शुरू करवाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजे थे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में सरकार ने भवन निर्माण के लिए 3.98 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, लेकिन बढ़ती लागत और बजट स्वीकृति में देरी के कारण परियोजना अटक गई। उनके प्रयासों के बाद 144.99 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि मंजूर हुई। इससे कुल बजट बढ़कर 5.43 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन

बंसल ने कहा कि यह कार्यालय कालका, पिंजौर, पंचकूला, मोरनी और रायपुररानी सहित पूरे जिले के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।
नए भवन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत बीजों और सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें