फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कस्सी से हमला करने वाले की तलाश जारी

Tue, 15 Apr 2025 01:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेके के विक्रेता और कुछ लोगों को पुलिस ने उठाया, चल रही पूछताछ
विज्ञापन

सेक्टर-19 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-19 अंडरपास के पास रविवार को शराब पीते वक्त हुए विवाद के बाद पंजे वाली कस्सी से हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीआईए-19 और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। आरोपी के बारे में पता लगाने के लिए सोमवार को पुलिस ने हमले के समय मौजूद कुछ लोगों और ठेके के विक्रेता को उठाया है। इसके अलावा आरोपी के जानने वालों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस ने अभयपुर निवासी घायल संदीप के पिता विजय कुमार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें जुटी हैं। सेक्टर-19 चौकी प्रभारी सचिन ने बताया कि आरोपी की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

शराब पीने गया था संदीप
पिता विजय कुमार ने बताया कि संदीप की अभयपुर में मोबाइल की दुकान है। संदीप दुकान में ही मोबाइल बनाने का काम करता है। रविवार की शाम लगभग छह बजे वह बोला कि मैं कुछ देर में आता हूं। इसके बाद आधे घंटे बाद फोन आया कि बेटे पर किसी ने कस्सी से जानलेवा हमला कर दिया है। वहां जाने पर पता चला कि शराब पीते समय किसी बात पर विवाद हुआ और बेटे को मारा है। आरोपी हमला करने के बाद अंडरब्रिज के नीचे से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले और कान में कस्सी के पंजे घुसे
पिता विजय कुमार ने बताया कि तीन बच्चों में सबसे छोटा संदीप है। दुकान में मोबाइल रिपेयरिंग का काम वही करता था। गले और कान में कस्सी के पंजे घुसने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीजीआई के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना कि घायल की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें