पिंजौर। हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहादत दिवस पर गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब पिंजौर में उनके जीवन आदर्शों और अमर विरासत पर आधारित सैंड आर्ट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने रेत की कला के माध्यम से श्री गुरु साहिब जी के साहस, त्याग और बलिदान की गाथा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ प्रधान सरदार गुरमीत सिंह रामसर, सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि, सिख संगत तथा एसडीएम कालका उपस्थित रहे।
सरदार गुरमीत सिंह रामसर ने सैंड आर्ट प्रस्तुति के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को हमारे महापुरुषों के जीवन और उनके आदर्शों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।