पंचकूला। सेक्टर-24 की एक सोसायटी में एक फ्लैट से लाखों रुपए का सामान गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित वर्मा ने बताया कि उसका नौकर विशाल, जो कुछ दिनों से घर में काम कर रहा था, पिछले तीन दिनों से बिना बताए गायब हो गया। दो दिन पहले सफाई के दौरान कमरे से 1.5 तोले सोने की चेन, 5-6 जोड़ी ब्रांडेड जूते, महंगे परफ्यूम और अन्य कीमती सामान गायब पाया गया। पीड़ित ने चंडीमंदिर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।