फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुरुद्वारा नाडा साहिब में सैंड आर्ट से उकेरी गई श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के साहस और बलिदान की गाथा

Sat, 15 Nov 2025 02:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
गुरुद्वारा नाडा साहिब में सैंड आर्ट शो में बनाई गई तस्वीर
विज्ञापन
कलाकारों ने गुरु साहिब जी के जीवन आदर्शों और अमर विरासत पर आधारित मनमोहक सैंड आर्ट शो प्रस्तुत किया
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में उनके साहस और बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित सैंड आर्ट शो की श्रृंखला के तहत पंचकूला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब में सैंड आर्ट शो का आयोजन किया गया। यहां कलाकारों ने रेत की कला के माध्यम से गुरु साहिब जी के जीवन आदर्शों और अमर विरासत को खूबसूरती से चित्रित किया।
कार्यक्रम में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ प्रधान सरदार गुरमीत सिंह रामसर, नाडा साहिब गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी सरदार जगजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि, सिख संगत और एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार गुरमीत सिंह रामसर ने सैंड आर्ट प्रस्तुति के लिए हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को हमारे महापुरुषों की महान शिक्षाओं और आदर्शों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें