फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला के सिपाही ने ज्वेलरी का बैग लौटाया

Sat, 15 Nov 2025 02:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस के राइडर सिपाही पवन ने कालका निवासी रीना का गिरा हुआ कीमती ज्वेलरी बैग सुरक्षित लौटाया। बैग में सोने का कोका और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। कालका निवासी रीना 13 नवंबर को सेक्टर-5 स्थित सिल्वर जुबिली पार्क में घूमने आई थी। इसी दौरान उनका बैग कहीं गिर गया था। बैग में सोने का कोका सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। अगले दिन गश्त के दौरान राइडर-5 पर तैनात सिपाही पवन को यह बैग पार्क में मिला। बैग की जांच में दस्तावेजों के आधार पर सिपाही ने बैग की असली मालिक का पता लगाया। सिपाही ने बैग को थाना सेक्टर-5 में सुरक्षित रखा और युवती को सकुशल सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें