संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। गुड फ्राइडे और ईस्टर के पावन पर्व के अवसर पर 1 अप्रैल को क्रूस यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए यवनिका ओपन एयर थिएटर में समाप्त होगी।
यह आयोजन पास्टर्स क्रिश्चियन एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष पास्टर अजय दास ने बताया कि क्रूस यात्रा के समापन के बाद सभी उपस्थित लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा में पंचकूला, चंडीगढ़, पिंजौर और कालका के विभिन्न चर्चों के पास्टर्स और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। क्रूस यात्रा के दौरान प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर बलिदान की कथा पर आधारित सड़क नाटक का मंचन भी किया जाएगा, जो मुख्य आकर्षण रहेगा।