फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दोस्त बनकर ठगी, कैंसर इलाज के नाम पर युवती से 3.12 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती से उसकी पुरानी दोस्त बनकर 3.12 लाख रुपये ठग लिए गए। सेक्टर-27 निवासी युवती, जो पेशे से डाइटिशियन है, इस ठगी का शिकार हुई है। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, करीब एक महीने पहले युवती के मोबाइल फोन पर एक महिला का कॉल आया। कॉल करने वाली ने खुद को उसकी पुरानी सहेली बताते हुए कहा कि वे दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी होम साइंस की पढ़ाई साथ कर चुकी हैं। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को स्पाइनल कॉर्ड कैंसर से पीड़ित बताया और इलाज के लिए 5 लाख रुपये की मदद मांगी।
पुरानी दोस्त समझकर युवती ने उस पर भरोसा कर लिया। आरोपी ने उसे एक क्यूआर कोड भेजा, जिसके माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। इसके बाद युवती ने 22 फरवरी से 8 मार्च के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 3 लाख 12 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसमें कुछ राशि एक बैंक खाते में भी जमा करवाई गई।
विज्ञापन

इसके बावजूद आरोपी महिला ने और 3 लाख रुपये की मांग की। शक होने पर जब युवती ने पैसे देने से इनकार किया, तो उसे फोन पर धमकियां दी जाने लगीं। इसके बाद युवती को अहसास हुआ कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन

युवती ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें