फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: परिचय सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों के लिए की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 8 मार्च को आयोजित होने जा रहे अग्रवाल वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और महिला सदस्य शामिल हुए।
बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और सुझावों पर विशेष ध्यान दिया गया। परिचय सम्मेलन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाने के लिए अगली बैठक अग्रवाल समाज के प्रमुख समाजसेवियों के साथ संयुक्त रूप से की जाएगी। इसमें स्थानीय समाजसेवियों की सलाह के बाद ही अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन

महिला सदस्यों ने कहा कि समाज में समय पर विवाह को लेकर जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि लड़कियों और उनके अभिभावकों को परिचय सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। महिलाओं ने फार्म भरवाने, परिवारों को समझाने और कार्यक्रम से जोड़ने की जिम्मेदारी भी लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यह सम्मेलन साल में एक बार शादी के योग्य अग्रवाल वैश्य समाज के युवक-युवतियों के लिए आयोजित किया जाता है और इस बार इसे भव्य स्तर पर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें