फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अकाल तख्त साहिब पर एक अगस्त को होने वाली पांच सिंह साहिबान की बैठक रद्द

Tue, 29 Jul 2025 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज के बहनोई के आकस्मिक निधन के कारण एक अगस्त 2025 को अकाल तख्त साहिब पर होने वाली पांच सिंह साहिबानों की बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय के प्रभारी बगीचा जिंग ने बताया कि पांच सिंह साहिबानों की बैठक का अगला समय और तिथि , तय होने के बाद जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक अगस्त, 2025 को होने वाली पांच सिंह साहिबानों की बैठक के लिए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और भाषा विभाग पंजाब के निदेशक जसवंत सिंह को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था। अगला समय और तिथि भी तय करके संबंधित लोगों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज के बहनोई गुरविंदर सिंह,गत रात अमृतसर-तरनतारन मार्ग पर गोहलवार के पास अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहे थे कि सडक पर एक गाय से टकराने के बाद सड़क पर गिर गए। जिस दौरान उनको सिर में गंभीर चोटें आई और बुरी तरह घायल हो गए। आज अमृतसर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। गुरविंदर सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई थे और तरनतारन जिले के खारा गाँव के निवासी थे। गुरविंदर सिंह के निधन पर एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट धामी ने जत्थेदार कुलदीप सिंह के साथ शोक व्यक्त किया है। इसी तरह चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष डा इंद्रबीर सिंह निज्जर ने भी जत्थेदार अकाल तख्त के साथ गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें