फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भारतीय साइकिलिस्टों ने रचा इतिहास<bha>;</bha> शीर्ष 10 देशों में जगह बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। विश्व के अग्रणी साइकिलिंग संगठन यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनेल ने एक नई रैंकिंग सूची जारी की है, जिसमें दुनिया भर के देश शामिल हैं। इस रैंकिंग में भारतीय साइकिलिंग टीम ने सीनियर पुरुष, सीनियर महिला, जूनियर पुरुष और जूनियर महिला वर्ग में शीर्ष 10 देशों में जगह बनाई है। यह सूची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइकिलिस्टों के प्रदर्शन के आधार पर जारी की जाती है। गौरतलब है कि इससे पहले भी भारतीय जूनियर साइकिलिंग टीम विश्व में नंबर एक स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एथलीट कमीशन के संयोजक, जिला ओलंपिक एसोसिएशन पटियाला के सचिव और जिला साइकिलिंग एसोसिएशन एसएएस नगर के अध्यक्ष जगदीप सिंह कहलों ने बताया कि भारतीय साइकिलिंग टीम ने जो इतिहास रचा है, उससे सभी भारतीयों को गर्व है। इस उपलब्धि के पीछे लंबी तैयारी और सोच का नतीजा है कि भारतीय साइकिलिंग टीम दुनिया के 10 देशों की सूची में शामिल हो गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से पहले भारतीय साइकिलिंग टीम दुनिया की किसी भी रैंकिंग में शामिल नहीं थी। लेकिन 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद जब साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन और तत्कालीन महासचिव ओंकार सिंह ने भारतीय साइकिलिंग की कमान संभाली, तब से भारतीय साइकिलिंग टीम ने लगातार नए इतिहास रचे हैं। तब से लेकर अब तक भारतीय साइकिलिंग टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें