फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ड्रग ओवरडोज से मौत मामले में नशा सप्लाई करने वाला मुख्यारोपी काबू

Sat, 10 Aug 2024 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी महिला को पुलिस ने नामजद किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर देहात पुलिस ने मेहतपुर में ड्रग ओवरडोज से हुई मौत मामले में मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय अमृत पाल की ड्रग ओवरडोज से मौत हो गई थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी जसविंदर सिंह पुत्र मुख्तियार सिंह निवासी बीटला जालंधर को गिरफ्तार कर लिया और सुखविंदर कौर उर्फ गोगा को नामजद किया गया है।
एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि गगनदीप सिंह निवासी बागीवाल की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। मृतक अमृतपाल सिंह पुत्र दलबीर सिंह निवासी बागीवाल ने कथित तौर पर आरोपी से एक सफेद पाउडर खरीदा था। युवक की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई थी। मेहतपुर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मामला दर्ज होने के बाद डीएसपी विजय कंवर पाल की देखरेख में एसएचओ मेहतपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और तलाश शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच के दौरान, आरोपियों ने पीड़ित को ड्रग्स की आपूर्ति करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां रिमांड की मांग की जाएगी। फरार सुखविंदर कौर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। एसएसपी खख ने एक सख्त संदेश देते हुए कहा, यह उन सभी लोगों के लिए एक चेतावनी है जो ड्रग व्यापार में शामिल हैं। ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों, खासकर नशे की लत के शिकार लोगों के परिवारों से आग्रह किया कि वे उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में ले जाएं और संदिग्ध आपूर्तिकर्ताओं के बारे में भी पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें