फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: झरने की फुहारों से गुलजार निर्झर वाटिका, लोगों की पहली पसंद बना जापानी पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह से शाम तक उमड़ रही भीड़, नागरिकों ने झरना पूरे दिन चलाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित निर्झर वाटिका (जापानी पार्क) इन दिनों कृत्रिम झरने की फुहारों से गुलजार है। कभी सुनसान और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के लिए चर्चा में रहने वाला यह पार्क अब परिवारों, बच्चों और युवाओं का पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है। झरने की वजह से रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। वहीं नागरिकों ने झरने का संचालन पूरे दिन करने की मांग भी उठाई है।
प्रशासन की ओर से किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों और कृत्रिम झरने की स्थापना के बाद पार्क की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। सुबह से शाम तक यहां लोगों की चहल-पहल बनी रहती है। बच्चे झरने के पानी के बीच मस्ती करते नजर आते हैं, जबकि बुजुर्ग और परिवार हरियाली तथा प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन

पार्क में पहुंचे लोगों का कहना है कि पहले झरनों और प्राकृतिक माहौल का आनंद लेने के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पंचकूला में ही उपलब्ध है। इससे लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। गर्मी के मौसम और स्कूलों की छुट्टियों के दौरान यह पार्क बच्चों और परिवारों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
हालांकि, पार्क में आने वाले लोगों ने झरने के सीमित समय तक संचालन पर नाराजगी भी जताई। उनका कहना है कि दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले कई लोग झरना बंद मिलने पर निराश लौट जाते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि गर्मी और छुट्टियों को देखते हुए झरने का संचालन पूरे दिन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का मानना है कि निर्झर वाटिका अब पंचकूला की पहचान बन चुकी है और यदि झरने का संचालन नियमित एवं लंबे समय तक किया जाए तो यह शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और अधिक लोकप्रिय हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें