फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोवर्धन गिरिधारी लाल की जय के जयकारों से गूंजा इस्काॅन मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-12 के इस्कॉन मंदिर में बुधवार को गोवर्धन पूजा के अवसर में विशेष कार्यक्रम हुआ। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर गोवर्धन गिरिधारी लाल की जय के जयकारों से गूंज उठा और पूरा वातावरण श्रीकृष्ण भक्ति में डूब गया।
विज्ञापन

आरती के बाद भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की सुंदर झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर परंपरा का निर्वहन किया। मंदिर के सह प्रधान अंकूर नंदन प्रभु जी ने प्रवचन के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोर्वधन पर्वत उठाने की लीला और उसके आध्यात्मिक महत्व के बारे मे बताया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें