सेक्टर-16 बुढ़नपुर में मंगलवार देर रात एक ऑटो चालक पर तीन नशेड़ियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल पुष्पिंदर को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। सेक्टर-16 पुलिस चौकी इंचार्ज सिंघराज ने बताया कि बुढ़नपुर में देर रात पुष्पिंदर घर जा रहा था और उसी दौरान उसकी आरोपियों से किसी बात पर बहस हुई। आरोपियों ने पुष्पिंदर पर चाकू से हमला कर दिया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 14 थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।