फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: छुट्टी के बाद बाद खुला अस्पताल, लंबी लाइनों में लग 5000 मरीज ने कराया इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल छुट्टी केे बाद सोमवार को खुला। इस दौरान मरीजों को दो घंटे तक लाइन में लगने के बाद इलाज मिला। ऐसा ही हाल दवाई लेने के दौरान रहा। सिविल ओपीडी सोमवार को पांच हजार से अधिक हो गई। ओपीडी के लिए कार्ड और दवाइयां लेने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ा। यह हाल एमडी मेडिसिन, स्किन, टीबी, हड्डी, यूरोलॉजी सहित सभी ओपीडी में बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ से दो बजे तक ओपीडी में इलाज के लिए लोग आए। लंबी लाइनों में लगने के कारण लोगों को परेशानी का करना पड़ रहा है। एमडी मेडिसिन डॉ. गिरीश बंसल ने बताया कि ओपीडी में उमस भरी गर्मी के कारण बुखार, जुकाम, शरीर दर्द सांस लेने में परेशानी होने के मरीज अधिक आ रहे हैं। वहीं खाने में तला भुना खाने से मरीजों को पेट खराब होने का इंफेक्शन भी मरीज आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में बुखार का इलाज कराने आए बरवाला के सुशील कुमार, रमेश सिंह ने बताया कि दो घंटे लंबी लाइन में लगने के बाद इलाज मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें