फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मापतोल उपकरण की फीस बढ़ाने की करियाना एसोसिएशन ने की निंदा

Wed, 05 Nov 2025 02:52 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पंजाब प्रदेश रिटेल व होलसेल करियाना एसोसिएशन पंजाब के राज्य प्रधान प्रमोद गुप्ता धूरी, चेयरमैन कृष्ण लाल जसूजा और सीनियर उप प्रधान अरुण गुप्ता द्वारा केंद्र सरकार की ओर से गत दिनों जारी आदेशों में व्यापारी वर्ग द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले मापतोल उपकरण की जांच के समय फीस में भारी बृदि्ध करने की निंदा की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि इस सरकार द्वारा जन विश्वास एक्ट के माध्यम से औद्योगिक और व्यापारी वर्ग को काफी सुविधाएं दी गई हैं परंतु हाल ही में एक फैसले के कारण व्यापारी वर्ग में चिंता है। उदाहरण के तौर पर 10 किलो के कंडे की पहले लीगल मीटरोलाॅजी अफसरों द्वारा पड़ताल करते समय फीस 150 है जबकि सरकारी मान्यताप्राप्त टेस्टिंग सेंटर रूलों में यह फीस दो हजार रखी गई है। यह एक व्यापारी विरोधी फैसला है। समूह मंडल इसका विरोध करता है। ऐसा न करने की सूरत में व्यापारी वर्ग संघर्ष के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें