फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बरनाला में रुकेगी फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। फिरोजपुर-दिल्ली वंदेभारत ट्रेन अब बरनाला स्टेशन पर भी रुकेगी। रेल मंत्रालय ने इस संदर्भ में प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेलवे मंत्री केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने इसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर उनका शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन

बिट्टू ने बताया कि मालवा क्षेत्र के लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। क्षेत्र के सांसद मीत हेयर व राज्यसभा सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने भी उनसे मिलकर बरनाला में वंदेभारत का ठहराव करवाए जाने की मांग रखी थी। इसके बाद इस मांग से संबंधित प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा गया, जिस पर अब मुहर लग गई है।
बिट्टू ने बताया कि बरनाला एक औद्योगिक शहर है और इस क्षेत्र के कारोबारियों का अपने कामों के चलते दिल्ली आना-जाना रहता है। वंदे भारत के ठहराव से अब आवाजाही में उनका काफी समय बच जाएगा। इसके अलावा मालवा क्षेत्र के मालेरकोटला, संगरूर व मानसा के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा जबकि रेलवे की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

बिट्टू ने कहा कि इसके अलावा भी पंजाब से संबंधित अन्य रेल परियोजनाओं और मांगों के संदर्भ में केंद्र सरकार सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। उन्होंने इस ठहराव के लिए पंजाबियों की ओर से पीएम मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें