पंचकूला। सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन व नगर निगम पंचकूला के सहयोग से किया गया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग कि सदस्य प्रियंक कानूनगो मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे।
वामको के चेयरपर्सन सुशील वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों को उनके मानव अधिकारों, कार्यस्थल सुरक्षा, सम्मानजनक जीवन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है व कचरा प्रबंधन से जुड़े कामगारों के लिए एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा