फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बिजली विभाग का कारनामा...खेतों के बीच से 5 फीट की ऊंचाई पर गुजार दी 11000 वोल्ट की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बिजली विभाग की लापरवाही का एक कारनामा सामने आया है। गांव रत्तेवाली में किसानों के खेत के बीचोंबीच विभाग ने 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन बिछा दी है। इसकी ऊंचाई महज 5 फीट है। खेत में ट्रैक्टर चलाना तो दूर, पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है।शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही हैै। अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते हुए एक-दूसरे के पाले में गेंद फेंक रहे हैं। किसान और उनके परिवारों को डर सता रहा है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन

किसान कृष्ण कुमार, मंगतराम, बलराम ज्ञानी, मेघराज ने बताया कि इतनी कम ऊंचाई से गुजरती हाई वोल्टेज लाइन के कारण वे खेत में घास भी नहीं काट सकते है। बिजली विभाग को कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। गांव के लोगों का कहना है कि हाई वोल्टेज लाइन की न्यूनतम सुरक्षित ऊंचाई 14 से 18 फीट होनी चाहिए। 5 फीट की ऊंचाई पर लाइन होना न नियमों का उल्लंघन ही नहीं, जानलेवा भी है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बिजली विभाग की इस लापरवाही को तुरंत सुधारा जाए और लाइन को खेत से हटाकर सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट किया जाए।
कोट...
समस्या मेरे संज्ञान में है। बरसात की वजह से काम नहीं हो रहा है। अगर बरसात नहीं हुई तो दो दिन में पोल लगा कर तारों को ऊंचा उठवा दिया जाएगा ताकि कोई हादसा न हो। -जितेंद्र, एसडीओ, जितेंद्र बरवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें