फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: दरवाजे पर लगे सेंसर का बज गया अलार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 स्थित एक घर में चोरी की बड़ी वारदात को ग्लोबल सिक्योरएक्स सुरक्षा सिस्टम ने नाकाम कर दिया। यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 3:20 बजे की है।
विज्ञापन

चोरों ने डॉ. राजीव गुप्ता के घर में घुसने की कोशिश की, उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोडक़र घर में प्रवेश करना चाहा, लेकिन जैसे ही दरवाजा खुला, घर में लगे सेंसर ने उन्हें पकड़ लिया और अलार्म बज उठा। घटना की सूचना तुरंत ग्लोबल सिक्योरएक्स कंट्रोल रूम तक पहुंची, जहां से सुरक्षा प्रतिक्रिया टीम को अलर्ट कर मौके पर भेजा गया। कुछ ही मिनटों में सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और पूरे घर को घेर लिया। जांच करने पर पाया गया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है, लेकिन चोर अलार्म बजते ही फरार हो गए। सूचना पाकर उनके भाई और पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें