फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 19 और 20 नवंबर को सेक्टर-14 कॉलेज में होगा जिला युवा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें नशे से दूर रहकर रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए 19 और 20 नवंबर को जिला युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा की ओर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-14 में आयोजित होने वाला यह महोत्सव नशामुक्त युवा, विकसित भारत थीम पर आधारित होगा।
विज्ञापन


जिला युवा समन्वयक अधिकारी शिवचरण ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की कला, सांस्कृतिक प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना है। इसमें युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में छह विधाओं में प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इनमें समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन, चित्रकला और लोक वाद्य नृत्य शामिल हैं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 21 हजार से 41 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें