फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राजीव गुप्ता बने अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन चंडीगढ़ प्रदेश के सह-प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। राजीव गुप्ता को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन चंडीगढ़ प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने की है। सिंगला ने कहा कि राजीव गुप्ता 25 वर्षों से भी अधिक समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। वे कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और निस्वार्थ भाव से समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी सुदृढ कार्यशैली और साफ़ सुथरी छवि को देखते हुए उनको यह महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। उनके आने से चंडीगढ़ प्रदेश इकाई और अधिक मजबूत होगी।
विज्ञापन

राजीव गुप्ता ने सुरेंद्र सिंगला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है वे उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। राजीव गुप्ता ने कहा कि वे चंडीगढ़ के सभी पदाधिकारियों को साथ लेकर चलेंगे और सदैव समाज हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगें। रिपोर्ट कर्मचंद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें