फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने प्रभातफेरी का किया स्वागत

विज्ञापन
प्रभातफेरी में भाग लेते राम भक्त। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर कस्बे में निकाली जा रही पांच दिवसीय प्रभातफेरी का समापन हो गया। अंतिम दिन कस्बे की मुख्य मार्केट, खेड़ा मंदिर परिसर से शुरू हुई प्रभातफेरी का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

अंतिम दिन कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा ने मुख्य रूप से पहुंचकर भाग लेते हुए रामभक्तों के उत्साह की सराहना की। इस दौरान वाल्मीकि सभा, ब्रहमण कल्याण संघ, वैश्य अग्रवाल सभा, सैनी समाज, प्रजापति सभा, आरएसएस, राष्ट्रीय बजरंग दल, श्री दुर्गा सेवा निर्माण समिति, धारी सभा, कश्यप सभा, रायपुररानी ग्राम पंचायत, जिला परिषद चेयरपर्सन सहित सभी प्रतिनिधियों ने टीम सहित पहुंचकर प्रभातफेरी में भाग लिया।
गुलशन वर्मा ने गाए भजन
कस्बे में होने वाली रामलीला में लगभग 28 वर्षों से भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले व कॉमेडी कलाकार गुलशन वर्मा ने विशेष रूप से श्रीराम भजनों का गुणगान करते हुए पूरे क्षेत्र को मंत्रमुग्ध किया। कई रामभक्तों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान व मोहल्लों में प्रसाद की व्यवस्था कर लोगों की सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें