बरवाला। ग्राम पंचायत श्यामटू के सरपंच बलराम को पिछले दिनों जिला प्रशासन ने सरपंच पद से निलंबित कर दिया था। जिसको लेकर सरपंच ने जिला प्रशासन को स्पष्टीकरण भी दिया लेकिन जिला प्रशासन ने सरपंच की एक न सुनी। जिस कारण सरपंच बलराम ने कमिश्नर अंबाला की अदालत में जाकर न्याय की मांग की।
22 अप्रैल 2025 को कमिश्नर अंबाला की अदालत ने सरपंच बलराम की सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी निलंबित आदेशों को स्टे कर दिया। अब सरपंच बलराम सरपंच पद पर रहते हुए गांव के विकास कार्य करवा सकते हैं। न्यायालय से न्याय मिलने पर सरपंच बलराम के पिता पवन कुमार, परिवार गांव व इलाके में खुशी की लहर है।
सरपंच बलराम ने कहा कि गांव के कुछ दबंग लोग जिला प्रशासन से मिली भगत कर मुझे परेशान कर रहे हैं। जो झूठी शिकायतें करके गांव के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड़, भरेली गांव के सरपंच अमन राणा, हेम सिंह राणा, गोपाल राणा खटौली, पवन राणा बरवाला, उमेश बंसल कोट आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने सरपंच को कमिश्नर अंबाला की अदालत से न्याय मिलने पर बधाई दी।