पिंजौर। गांव भोगपुर स्थित चौधरी प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय में हुए झगड़े में गाली-गलौज के बाद फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता प्यारे लाल निवासी गांव भोगपुर ने बताया कि मंगलवार को वह नाजिर उर्फ बिल्लू निवासी गांव टिब्बी बक्शीवाला प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में था। वे लोग कुछ खा-पी रहे थे। इसी दौरान आरोपी महताब सिंह निवासी गांव भोगपुर दफ्तर में पहुंच गया। उससे खाने पीने के लिए पूछा गया तो उसने मना कर दिया। इस पर बिल्लू ने उससे कहा कि अगर उसे कुछ खाना ही नहीं है तो दफ्तर से बाहर चला जाए।
इस पर आरोपी महताब ने गुस्से में आते हुए कट्टा निकालकर नाजिर उर्फ बिल्लू की कनपटी पर लगा दिया। बिल्लू ने अपना बचाव करते हुए आरोपी से कट्टा छीन लिया और वे एक दूसरे को मुक्के मारने लग गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने बीचबचाव करते हुए दोनों को अलग किया। उसके बाद आरोपी महताब गालियां देते हुए वहां से चला गया।
कुछ देर बाद महताब अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक लाया और उसने दफ्तर के बाहर करीब 3 फायर कर दिए। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी मौके से भाग निकला। इस दौरान उन्हें गोली से उड़ाने की धमकी भी दी।