फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तलवाड़ा में खुलेगी देश की सबसे पहली सहकारी ड्रोन अकादमी

Wed, 20 Aug 2025 09:08 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
तलवाड़ा। भारत की सबसे पहली कोऑपरेटिव ड्रोन अकादमी तलवाड़ा में खुलने जा रही है। यह अकादमी उन्नति कोऑपरेटिव सोसाइटी के तत्वाधान में खोली जाएगी। इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ युवाओं को कैरियर बनाने में भरपूर सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

उन्नति एग्री एलाइड मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विक्रांत डोगरा, वाइस चेयरमैन नवनीत राणा, उन्नति संस्थान के फाउंडर एंड डायरेक्टर ज्योति स्वरूप ने बताया कि 30 अगस्त को तलवाड़ा में इस अकादमी का उद्घाटन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखपति दीदी के कार्यक्रम के चलते कंडी क्षेत्र की हर महिला अजीविका चला सकेगी। इस उद्घाटन में देश के कोने-कोने से लोग फिजिकली और वर्चुअली तौर पर शामिल होंगे। उन्नति कोऑपरेटिव सोसाइटी पहली ऐसी सोसाइटी है जो अपने क्षेत्र की महिलाओं और युवाओ के लिए ड्रोन अकादमी लेकर आई है। प्रधानमंत्री योजनाओं के अंतर्गत चलने वाली इस ड्रोन दीदी अभियान के चलते देश के युवाओं को इस कार्यक्रम मे शामिल होने का सुनहरा मौका मिलेगा। जिससे वह ड्रोन ट्रेंनिंग करके डिफेंस में अग्निवीर मे भर्ती होने के लिए लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें