फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले चोरी हुई बाइक का चालान घर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। तीन साल पहले चोरी हुई बाइक का चालान बाइक मालिक के घर कुछ दिन पहले ही पहुंचा है। व्यक्ति ने बाइक चोरी की शिकायत एमडीसी पुलिस थाना में दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एमडीसी माता मनसा देवी मंदिर मार्केट के दुकानदार सोनू कौशिक ने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी के लिए बजाज सीटी-100 बाइक खरीदी थी। 2019 में दुकान के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। चोरी होने के बाद उसके कर्मचारी ने मामले की शिकायत एमडीसी पुलिस थाने में उसी समय दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता या उसके यहां काम करने वाले ने किसी भी कर्मचारी ने डीडीआर दर्ज हुई है या नहीं इसकी जानकारी तक नहीं ली। अब एक हफ्ते पहले चंडीगढ़ पुलिस ने बाइक मालिक को चालान की कॉपी भेजी है, इसमें बिना हेलमेट का चालान किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता की बाइक से दो व्यक्ति चंडीगढ़ सेक्टर 50 की ओर बिना हेलमेट के जाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अगर आपकी बाइक या अन्य वाहन चोरी हुआ है तो इसकी शिकायत तुरंत नजदीक के थाने में दर्ज करवाएं ताकि चोरी की बाइक का इस्तेमाल अगर किसी भी आपराधिक घटना में होता है तो पुलिस बाइक मालिक के खिलाफ कोई कार्रवाई न करे। ऐसा नहीं करने वाले लोग पुलिस के संदेह के घेरे में भी आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें