फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शारदीय नवरात्र का आगाज... रंग बिरंगी लाइटों और आकर्षक फूूलों से सजा मां मनसा देवी का दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। श्री माता मनसा देवी मंदिर में सोमवार अल सुबह चार बजे माता के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। मंदिर परिसर को और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न किस्मों के फूल भी लगाए गए हैं। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए 972 जवान तैनात किए हैं। वहीं, श्रद्धालुओं (गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग व बुजुर्गों) के लिए 12 निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में कोई असुविधा न हो। यह ई-रिक्शा सेवा पार्किंग एरिया से मंदिर तक और जटायु रूट से वीआईपी लिफ्ट तक दोनों रूटों पर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने बताया कि ट्रक व ट्रैक्टर ट्राॅलियों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्तिक विहार से लेकर मेला बस स्टैंड तक हरियाणा रोडवेज द्वारा 5 निशुल्क मिनी बस भी चलाई गई हैं।
100 और 500 रुपये के टोकन से कर सकते हैं माता के दर्शन

ऐसे श्रद्धालु जो कतार में खड़े होकर दर्शन करने में असमर्थ हैं, उनके लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु जटायु कार्यालय के समीप लगे काउंटर से 500 रुपये का टोकन लेकर अर्ध मंडप से माता के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा सत्संग भवन के समीप गेट नंबर-2 से भी 100 रुपये के टोकन से माता के दर्शन किए जा सकते हैं। यह सुविधा ऑनलाइन भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

रोजाना होगा भजन संध्या, 66 सीसीटीवी कैमरों होगी निगरानी
नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकारों द्वारा भजन गायन प्रस्तुत किए जाएंगे। यह भजन संध्या सायं 7 से 9 बजे तक त्रिकोणा पार्क में आयोजित की जाएगी। मंदिर परिसर में पाॅलिथीन के प्रयोग और बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस बल की तैनाती के साथ साथ 66 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम द्वारा भी नजर रखी जाएगी।
सुरक्षा चौक चौबंद, पुलिस ने व्यापक प्लान किया तैयार
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में व्यापक प्लान तैयार किया गया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए और मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंचकूला सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इस कारण पुलिस का प्रयास रहेगा कि सुरक्षा में कोई चूक न हो और भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिस ने मेले में कुल 972 जवान तैनात किए हैं। इनमें पंचकूला पुलिस के 542 जवान शामिल हैं, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी हैं। इसके अलावा अन्य जिलों जैसे पानीपत, सोनीपत और हिसार रेंज से 430 अतिरिक्त जवान भी सुरक्षा में सहयोग करेंगे। एसीपी स्तर के अधिकारी पूरे आयोजन पर निगरानी रखेंगे।

12 जगह लगाए गए नाके

सुरक्षा के दृष्टिकोण से असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए सिविल कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला परिसर में अस्थाई नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। साथ ही परिसर और आसपास 12 नाके लगाए गए हैं, जहां वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ईआरवी, पीसीआर और राइडर टीमें लगातार पेट्रोलिंग करेंगी। साथ ही दूरबीन, बॉडी कैमरा और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे परिसर की निगरानी की जाएगी। सभी क्राइम ब्रांच टीमें भी पूरी तरह से सक्रिय रहेंगी।
इन मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
डीसीपी ने बताया कि केवल माता मनसा देवी मंदिर ही नहीं बल्कि आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे काली माता मंदिर (कालका), माता शारदा मंदिर (त्रिलोकपुर रायपुररानी), चंडी माता मंदिर और माता समलोठा देवी मंदिर (मोरनी) में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी ने आमजन से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें।
श्री काली मंदिर में सांसद हवन यज्ञ में होंगे शामिल
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु रात 10 बजे तक माता के दर्शन कर सकते हैं। पहले नवरात्र पर सांसद कार्तिकेय शर्मा हवन यज्ञ में शामिल होंगे ओर घट स्थापना करेंगे। नवरात्र मेला इंचार्ज एसडीएम कालका संयम गर्ग को नियुक्त किया गया है। रविवार को नगर परिषद चेयरमैन एवं काली माता मंदिर निरीक्षण समिति के इंचार्ज कृष्ण लाल लांबा भी मंदिर पहुंचे ओर नवरात्र को लेकर सभी तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें