फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डिस्पेंसरी में तीन महीने से अटेंडेस मशीन खराब, कर्मचारी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-28 के सामुदायिक केंद्र में चल रही डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के चलते यहां तीन महीने से पंचिंग मशीन खराब है। डाॅक्टर और स्टाफ हाजिरी लगाने के लिए रोज सुबह-शाम दो किलोमीटर दूर सेक्टर-26 पॉलीक्लीनिक जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी भी बनी हुई है। इस मशीन को सही कराने के लिए भेजा गया है। अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

इस डिस्पेंसरी में खराब मशीन में चार कर्मचारियों की हाजिरी लगती है। इसे ठीक नहीं कराने से कर्मचारी परेशान है। यह मशीन रिपेयर के लिए भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग एक महीने में इसे ठीक कराएगा। डिस्पेंसरी परिसर में झाड़ियां उगी हैं। अभी तक इन झाड़ियों को हटाया नहीं गया है। इस कारण यहां पर आने-जाने वाले लोगों के लिए सामने का गेट बंद कर दिया गया है। इलाज कराने आए सेेक्टर -28 निवासी सुधीर शर्मा ने बताया कि यहां पर जांच की सुविधा और दवाई की कमी बनी रहती है।

सामुदायिक केंद्र में चल रही डिस्पेंसरी में लगी पंचिंग मशीन रिपेयर के लिए भेजी गई है। एक सप्ताह के अदंर इसे शुरू कर दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों की हाजिरी डिस्पेंसरी में लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें