चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है। पुलिस ने बुधवार को 278 स्थानों पर रेड की जिसके बाद प्रदेश भर में 83 एफआईआर दर्ज करके नशा तस्करी में 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन, 2.7 किलोग्राम अफीम, 1465 नशीली गोलियां, कैप्सूल और 2.6 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 278 स्थानों पर रेड की और 299 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की। साथ ही 42 व्यक्तियों को नशा छोड़ने के लिए पुनर्वास केंद्रों पर इलाज कराने के लिए राजी किया गया।