पंचकूला। रंजीत सिंह हत्या मामले में मंगलवार को पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गुरमीत राम रहीम और आरोपी कृष्ण लाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेश हुए। वहीं आरोपी जसबीर सिंह और अवतार सिंह, सबदिल सीबीआई कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए।
सीबीआई वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि पिछली सुनवाई में जो अंतिम जिरह शुरू हुई थी वह जिरह मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान वकीलों की तरफ से उनका पक्ष रखा गया है। वकील एचपीएस वर्मा ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी। गौरतलब है कि रंजीत मर्डर मामले में फाइनल बहस जारी है।
फाइनल बहस पूरी होने के बाद अगले कुछ दिनों में कोर्ट इस मामले में अपना फैसला भी सुना सकती है। बता दें कि रंजीत, आरोपी गुरमीत राम रहीम के सिरसा स्थित डेरे का मैनेजर था। रंजीत की हत्या गोली मारकर की गई थी।