फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमडीए के गठन की घोषणा विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक कदम : ज्ञानचंद गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पीएमडीए के गठन की घोषणा पंचकला के विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक कदम है। यह पंचकूला को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता वीरवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के गठन की घोषणा एक दिन में ही नहीं हुई है, बल्कि इस पर मुख्यमंत्री स्वयं तीन माह से गंभीरता से कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था कि पंचकूला को मेट्रोपोलिटन सिटी घोषित करवाएंगे, जिसे पूरा किया।
उन्होंने कहा कि पीएमडीए के गठन से अब पंचकूला में मेडिसिटी, फिल्मसिटी, एजुसिटी जैसी परियोजनाओं के स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया है। बहुत सी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कंपनियां मेट्रोपोलिटन सिटी में अपनी यूनिट स्थापित करने की इच्छुक रहती हैं। यही कारण है कि बहुत सी आईटी कंपनियों ने गुरुग्राम और फरीदाबाद में यूनिट और कार्यालय स्थापित किए हैं। ट्राइसिटी का हिस्सा होने के नाते पंचकूला को चंडीगढ़ का फायदा भी मिलेगा। मुख्यमंत्री का सपना रहा है कि चंडीगढ़ और मोहाली से भी पंचकूला आगे निकले। इसके लिए उन्होंने अनेक घोषणाएं की हैं। एफएआर को बढ़ाया है। ईडी/आईडी को 1/8 तक कम किया है। रिहायशी इलाकों के लिए भी अनेक रियायतें दी हैं। पंचकूला के उद्योग विकास के लिए भी अनेक घोषणाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें