फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आज बजेगा एयर रेड सायरन

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय में होगी सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज, राहत एवं बचाव तैयारियों की परखी जाएगी क्षमता
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। युद्ध, हवाई हमले अथवा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मंगलवार को सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। अभ्यास के दौरान सायरन बजाकर एयर रेड वार्निंग सिस्टम का परीक्षण किया जाएगा, जबकि विभिन्न विभागों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय की भी जांच होगी।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मॉक एक्सरसाइज में एयर रेड वार्निंग, ब्लैकआउट व्यवस्था, लोगों की सुरक्षित निकासी, सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन, मेडिकल रिस्पॉन्स और आपदा प्रबंधन संबंधी प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

अभ्यास के तहत नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम को हॉटलाइन के माध्यम से सूचना मिलने के बाद सायरन बजाया जाएगा। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं लघु सचिवालय पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू करेंगी। उपायुक्त कार्यालय में फर्स्ट एड पोस्ट स्थापित की जाएगी, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को सिविल अस्पताल सेक्टर-6 भेजने की व्यवस्था रहेगी।
मॉक एक्सरसाइज में सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, आपदा मित्र, होम गार्ड और एनसीसी के स्वयंसेवक भी भाग लेंगे। इसके अलावा आग लगने और ऊंची इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि अभ्यास के दौरान सायरन बजने पर घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सुरक्षा तैयारियों और आपदा प्रबंधन तंत्र की जांच के लिए आयोजित अभ्यास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें