फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर 100 दिन बाद गिनाएंगे उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल वर्तमान सरकार के 600 दिन पूरा होने पर पूरे रंग में दिखे। विपक्षी दल कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार न्यूनतम नहीं, अधिकतम साझा कार्यक्रम के तहत काम कर रही है। अबसे हर 100 दिन बाद सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। सालों का हिसाब मांगने वालों को दिनों का हिसाब देंगे। उन्होंने यहां प्रेस वार्ता में कहा कि एसवाईएल का मुद्दा पड़ोसी राज्य ने उलझाया हुआ है। पता नहीं कब सुलझेगा, जो पानी प्रदेश में है उसका ही सही प्रबंधन करना होगा। प्रदेश को खुशहाल बनाने के लिए एसवाईएल का पानी लेकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

सिरसा, यमुनानगर, कैथल में जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का काम
मेडिकल कॉलेज को लेकर कांग्रेस सवाल पूछ रही है। विपक्षी दल के नेता यह जान लें कि उनके कार्यकाल के भी अनेक स्वास्थ्य संस्थान उनकी सरकार ने शुरू किए। हमने फरीदाबाद में नया मेडिकल कॉलेज शुरू किया। सिरसा, यमुनानगर, कैथल में जल्द कार्य शुरू होगा। नारनौल, जींद, भिवानी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो चुका है। अन्य जगह भी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाई हैं। इसके चलते ही 1850 एमबीबीएस सीटों पर इस बार दाखिला हुए हैं।
केरल से भी तेज आगे बढ़ने का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि तेजी से बढ़ने वाले प्रदेशों में केरल से आगे निकलने का लक्ष्य है। इस बार हमारी रैंकिंग दस अंक बढ़ी है। अगली बार इससे ज्यादा बढ़ाएंगे। दिवाली तक केंद्र की तर्ज पर हरियाणा में लोगों को मुफ्त राशन दिया जाएगा। बड़े शहरों के लिए भविष्य की अनेक विकास योजनाओं पर काम कर रहे हैं। जीएमडीए, एफएमडीए व पीएमडीए की तर्ज पर अन्य शहरों में भी विकास करेंगे। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के माध्यम से अध्ययन करा रहे हैं कि प्रदेश में किसका अपना घर, किसका नहीं। सभी को घर मुहैया कराने का काम करेंगे। केंद्र सरकार की मदद लेंगे, बैंकों से सस्ता ऋण दिलाकर लोगों को छत मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें