फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन प्लान: चंडीगढ़ में इस साल 1 लाख 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को पंजाब राज भवन में ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान 2021-22 जारी किया। यूटी प्रशासन के वन और वन्यजीव विभाग की तरफ से यह योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन

योजना के तहत वर्ष के दौरान प्रशासन ने शहर भर में एक लाख 75 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। वन विभाग को 75 हजार पौधे, इंजीनयरिंग विभाग के हॉर्टिकल्चर विंग को 40 हजार पौधे और नगर निगम को 60 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा लोगों को निशुल्क पौधे बांटने का काम भी सभी विभागों की तरफ से किया जाएगा। योजना के संबंध में एक बुकलेट भी तैयार की गई है, जिसे वन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
प्रशासक बदनौर ने कहा कि शहर के लोग पर्यावरण प्रेमी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह वन विभाग की तरफ से तैयार योजना में विभाग को अपना सहयोग देंगे और शहर की हरियाली को बनाए रखने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की ग्रीनरी से ही पहचान है, जिसके लिए ही विभाग की तरफ से ये प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 46 प्रतिशत एरिया में वन व ग्रीन कवर बनाए रखने में सफल : दलाई
यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा है कि पिछले कुछ साल में ग्लोबल वार्मिंग बढ़ गई है, जिसके बुरे प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं। यही कारण है कि ऐसे में पेड़ों का महत्व और भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों और शहरवासियों के सहयोग से चंडीगढ़ ने टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ने के साथ ही बैलेंस बनाए रखा है, जिसके चलते यहां पर्यावरण पर इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।
गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि वन विभाग विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का संरक्षण करता है, जिससे पर्वावरण स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलती है। विभाग के योजना का ही इसमें महत्वपूर्ण योगदान है। मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई ने दावा किया कि चंडीगढ़ के भौगोलिक क्षेत्र के 46 प्रतिशत एरिया में वन व ग्रीन कवर बनाए रखने में वह सफल रहे हैं। इस ग्रीन कवर को आगे और बढ़ाने के लिए ही ये ग्रीनिंग चंडीगढ़ एक्शन प्लान 2021-22 तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे ग्रीन कवर एरिया को बनाए रखने के लिए नए चैलेंज सामने आ रहे हैं, जिसमें उन्हें लोगों की सहायता की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें