फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच-19 की कार्रवाई, ढाई लाख रुपये के सोना-चांदी के गहने बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजीव कॉलोनी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान राजीव कॉलोनी निवासी रोहित के रूप में हुई है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि यह चोरी जून 2025 में हुई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किसी कार्यवश घर से बाहर गया हुआ था और उस समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी से नकदी सहित सोना-चांदी के गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-14 पंचकूला में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी को 9 जनवरी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के गहने बरामद किए गए। बरामदगी के बाद आरोपी को 11 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें