फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घने कोहरे ने पटरी पर रोकी रफ्तार, कई ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह-सुबह कम विजिबिलिटी का असर, शताब्दी और वंदे भारत सहित कई गाड़ियां प्रभावित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। घने कोहरे और कम दृश्यता के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय धुंध अधिक होने से कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं और गंतव्य पर पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की रफ्तार सीमित रखी गई, जिससे समय सारिणी गड़बड़ा गई।

ये ट्रेनें रहीं देरी से
नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से चली
नई दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस 43 मिनट लेट रही
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटा 17 मिनट देरी से पहुंची
अंब अंदौरा से रायपुरा (हरियाणा) जाने वाली ट्रेन 1 घंटा 19 मिनट लेट रही
चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस 1 घंटा 19 मिनट की देरी से चली
चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई
नई दिल्ली–अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से गंतव्य पर पहुंची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें