फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: टैंपो ट्रैवल ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। पिंजौर पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रामपुर सियुड़ी के समीप टेंपो ट्रैवल की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अंजू देवी जिला रुद्रप्रयाग उत्तराखंड ने बताया कि उसका पति सुरेश राम काम की तलाश में जनवरी 2024 में पंचकूला आया था। वह एक होटल में खाना बनाने का काम करने लगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पति के फोन से किसी का फोन आया। उसने बताया कि सुरेश राम का कालका शिमला हाईवे पर गांव रामपुर सियुड़ी के पास एक्सीडेंट हो गया है, वह सेक्टर-6 के अस्पताल में उपचाराधीन है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर वह पंचकूला पहुंची तो पता चला कि उसके पति का एक्सीडेंट टैंपो ट्रैवल से हुआ था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें