फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तापमान बढ़ा, सिविल अस्पताल में 50 से ज्यादा एसी खराब

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में खराब एसी। संवाद
विज्ञापन
पंचकूला। मौसम लगातार गर्म हो रहा है। इसे लेकर शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में अभी तक तैयारी नहीं की गई है। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के ब्लॉक ए, बी, सी में सेंट्रलाइज्ड एसी है। वहीं डी ब्लॉक में इमरजेंसी से लेकर वार्ड में करीब सौ एसी लगाए गए हैं। इसमें 50 एसी पूरी तरह से खराब और टूटे हुए हैं। इनकी कॉपर की रॉड चोरी कर ली गई है। इस कारण यह ठंडा नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण लगातार मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में डी ब्लॉक में सौ एसी लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा एसी लेबर रूम, इमरजेंसी, सर्जरी वार्ड, स्त्री वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड के खराब हैं। अभी तक इन एसी के बंद होने से लोगों को दिन में गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह एसी खराब होने के बाद ठीक नहीं किए गए हैं। इसके अलावा अधिकतर एसी के कॉपर की रोड चोरी हो गई है। कॉपर की रॉड चोरी होने के बाद अभी तक इसे दोबारा नहीं लगाया गया है। बढ़ती गर्मी के बाद भी अभी तक एसी खराब होने से मरीज परेशान हैं। मरीजों का कहना है कि अभी तक इस पर कोई काम नहीं हो पाया है। महिला वार्ड में भर्ती सुनीता, सान्वी ने बताया कि एसी नहीं चल रहा है। इस कारण गर्मी में दिन में परेशानी हो रही है। अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई काम नहीं किया गया है।

इंजीनियरों की टीम बुलाकर अस्पताल के सभी एसी को चेक कराया जाएगा। सभी एसी सही कराए जाएंगे। गर्मी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर जल्द ही तैयारी पूरी कर ली जाएगी। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें