फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कल्याण दफ्तर कालका हो स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय कालका में लाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। गत लगभग पांच वर्ष पहले इसे कालका से पंचकूला स्थानांतरित कर दिया गया था। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों की ओर से गत एक वर्ष से तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय पंचकूला से दोबारा कालका स्थानांतरित करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मांग है कि कालका में तहसील कल्याण अधिकारी कि स्थायी नियुक्ति की जाए
लोगों की मांग को देखते हुए तत्कालीन एसडीएम ने जुलाई 2021 में तहसील कल्याण अधिकारी श्याम वीर रावत को सप्ताह में एक बार बुधवार को कालका तहसील में बैठने के आदेश दिए थे, जिससे लोगों ने काफी राहत महसूस की थी। उक्त तहसील कल्याण अधिकारी केवल दो बुधवार 14 व 21 जुलाई को ही कालका तहसील में आ पाए थे। इसके बाद उनका तबादला हो गया था, लेकिन उनके बाद अब तक किसी भी अधिकारी की कालका में नियुक्ति नहीं की गई।
विज्ञापन

योजनाओं का नहीं मिल पा रहा लाभ
बता दें कि हरियाणा सरकार की बहुत सी ऐसी योजनाएं हैं जैसे डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना, अनुसूचित जाति की कन्याओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, अनुसूचित जाति के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना, अनुसूचित जाति से संबधित संस्थाओं व समितियों हेतु वित्तीय सहायता इत्यादि। जिनका लाभ लोगों को जानकारी के अभाव में नहीं मिल पाता। तहसील कल्याण अधिकारी की नियुक्ति के बाद सरकार की इन योजनाओं का लाभ संबधित लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा।
क्या बोले लोग
अधिकारी की नियुक्ति होना जरूरी
इस मामले को लेकर लगातार अधिकारियों को मांगपत्र व स्मरण भेज रहे हैं। तहसील कल्याण अधिकारी की कालका में नियुक्ति होना बहुत जरूरी है ताकि लाभार्थी को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्हें इसके लिए पंचकूला के चक्कर न काटने पड़ें।
-सुरेन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष, आवाम
लोगों को होती है समस्या
तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय पंचकूला होने से संबंधित दलित/पिछड़े व गरीब लोगों को सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु बार-बार पंचकूला जाना पड़ता है। इसलिए तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय जल्द ही कालका स्थानांतरित किया जाए।
विज्ञापन

-इंद्रवीर सिंह, निवासी कालका
कोट
वह तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय पंचकूला से कालका स्थानांतरित करने बाबत उपायुक्त पंचकूला से बात करेंगी।
-रूचि सिंह बेदी, एसडीएम, कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें