फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गांधी कॉलोनी में किशोर पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Fri, 30 May 2025 01:26 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक पर आए हमलावर, पीठ और हाथ पर किए ताबड़तोड़ वार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पंचकूला। एमडीसी स्थित गांधी कॉलोनी में बुधवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गांधी कॉलोनी निवासी दिनेश (17) को गंभीर हालत में सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


दिनेश के पिता खेमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे कॉलोनी की सड़क पर दिनेश खड़ा था। तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बिना कहासुनी के उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावरों ने दिनेश की पीठ, हाथ और पैर पर चाकू से चार बार वार किए और फरार हो गए। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद घायल दिनेश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें